लखनऊ। ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के चारबाग स्थित रविंद्रालय सभागार में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शुक्रवार को राशन कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने व मानदेय तय करने की मांग छाई रही। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने और अन्य मांगों के लिए खुद मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री व विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा, राशन डीलरों का लाभांश बढ़ाने के लिए वो व्यक्तिगत तौर पर प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रदेश महासचिव अशोक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश तिवारी मौजूद रहे।