फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्षद को हटाने और चौकी प्रभारी को निलंबित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। भाजपा पार्षद रामू दास कनौजिया पर दंपती विजय बाजपेई और गीता बाजपेई की पिटाई करने के आरोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को घटना के विरोध में ब्राह्मण महासभा ने स्थानीय लोगों के साथ घैला रोड स्थित जगलाल टंकी के पास धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पार्षद को पद से हटाने और घैला चौकी प्रभारी राजदीप चौधरी को निलंबित करने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पर मड़ियांव इंस्पेक्टर आलोक राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि पार्षद रामू दास कनौजिया और उसके भाई रमेश कनौजिया के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। धरना-प्रदर्शन में विनोद कुमार, निर्मल शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता रवि गांधी, मिथिलेश तिवारी और मोनू शुक्ला समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें