फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुख्यमंत्री से विशेष व्यवस्थाओं की मांग

विज्ञापन
बेगमात रॉयल फैमिली ऑफ अवध ने मुहर्रम की तैयारियों पर बैठक की।
विज्ञापन
लखनऊ। बेगमात रॉयल फैमिली ऑफ अवध ने मुहर्रम की तैयारियों पर बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुहर्रम के दौरान आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। फरहाना मालिकी की अध्यक्षता में नवाब हॉल में यह बैठक हुई। वक्ताओं ने इमामबाड़ों और मजलिस स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति और पर्याप्त पेयजल व्यवस्था की भी मांग की। आवश्यकता वाले स्थानों पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। मालिकी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती की बात कही। सिकंदर अली ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। जोया बेगम, सायरा बेगम, फरजाना बेगम और निशा बेगम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें