रक्षा मंत्री राजनाथ से की साहित्य पथ की मांग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा ने रक्षा मंत्री व सांसद राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राजधानी में साहित्य पथ बनवाने की मांग की। सभा के प्रधान हास्य कवि सर्वेश अस्थाना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई कि नगर की जी-20 रोड या ग्रीन कॉरिडोर के एक हिस्से को साहित्यपथ घोषित करने का अनुरोध किया। इस पथ के दोनों ओर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर प्रदेश के साहित्यकारों की मूर्तियां और उनके साथ उनका जीवन परिचय लगाया जाए। सर्वेश अस्थाना ने बताया कि रक्षा मंत्री ने सहमति देते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल को इस प्रस्ताव को निष्पादित करने का निर्देश दिया। प्रतिनिधिमंडल में महेंद्र भीष्म, सुशील चंद श्रीवास्तव, राजीव वत्सल, केवल प्रसाद सत्यम, अरविंद झा व सनातन धर्म परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुधांशु मोहन मौजूद रहे।