लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव को पुरानी पेंशन के संबंध में ज्ञापन सौंपा। महामंत्री आशीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्रा, प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र पाल, नवल किशोर अवस्थी और प्रेमचंद की मौजूदगी में पुरानी पेंशन को लेकर चर्चा की।