लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में एलडीए की ओर निर्मित सोसाइटी को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को हैंडओवर करने की मांग की गई। यह मांग लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने शनिवार को की। इस संबंध में बैठक भी हुई। लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने कहा कि हैंडओवर न करने से गंगा, यमुना, सरस्वती, शारदा, बेतवा, रोहणी, राप्ती, अलकनंदा, कावेरी, सतलज, शिप्रा, वनस्थली, ग्रीन वुड एबीके, ग्रीन वुड इएफजी, ग्रीन वुड एच, ग्रीन वुड आईजे, कल्पतरु, सरयू, सुलभ, पार्कव्यू, हिमालयन, सहज और अपना आवास अपार्टमेंट में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महासचिव राम कुमार यादव, विधायक योगेश शुक्ला, एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, उप सचिव माधवेश, आरडब्ल्यूए के विनय मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। - संवाद