लखनऊ। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन का राष्ट्रीय महाधिवेशन रविवार को चिनहट स्थित वाटर पार्क में हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम में पहुंचकर समाज में स्वर्णकार समाज की अहमियत बताई। अधिवेशन में व्यापारिक हितों और उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने 2026 में संगठन के विस्तार पर जोर दिया। संरक्षक लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का पुलिस उत्पीड़न बंद हो। पुलिस को एक एडवाइजरी भी जारी करनी चाहिए, जिससे व्यापारी निश्चिंत रहें। संचालन करते हुए चेयरमैन किशोर सक्सेना ने जीएसटी अफसरों के उत्पीड़न की बात उठाई। पूरे देश के साथ साथ नेपाल, भूटान और कनाडा से आए स्वर्णकार समाज ने भी हिस्सा लिया। सभी प्रदेश अध्यक्षों व जिलाध्यक्षों समेत देश भर से आईं 500 महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में पहुंचे लोग।
कार्यक्रम में पहुंचे लोग।
कार्यक्रम में पहुंचे लोग।
कार्यक्रम में पहुंचे लोग।
कार्यक्रम में पहुंचे लोग।