फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षा निरस्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विवि की अगले महीने से प्रस्तावित परीक्षा रद्द कराने के लिए प्रदेश सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। लविवि ने सात जुलाई से अपनी परीक्षा कराने संबंधी प्रस्ताव पारित किया है। विधि छात्र शुभम द्विवेदी ने अपनी शिकायत में कहा है कि लखनऊ विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध कॉलेज में सबसे पहले कोरोना की जांच की व्यवस्था करनी चाहिए। जब लखनऊ विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित रहेगी। दूसरा सवाल विद्यार्थियों के कोर्स का है। लखनऊ विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध कॉलेज का यह कहना कि पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है, सही नहीं है। सच यह है कि कोर्स अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसलिए परीक्षा तिथि घोषित करने का कोई औचित्य ही नहीं बनता है। इसलिए सरकार से परीक्षा रद्द कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें