मौके पर पहुंचे विधायक डॉ. नीरज बोरा।
लखनऊ। डालीगंज के गुड़ियन टोला में देवी प्रतिमा खंडित होने व मंदिर में आगजनी के मामले में उत्तरी विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर मंदिर के सुंदरीकरण की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि रविवार की देर रात डालीगंज के गुड़ियन टोला में कश्यप कॉलोनी के निकट बंधा रोड स्थित भुईयन माता के प्राचीन मंदिर में अराजकतत्वों ने देवी प्रतिमा खंडित करते हुए आगजनी की। इससे क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हैं।