पुलिस आयुक्त से मुलाकात के बाद कार्यालय से बाहर आता भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल।
लखनऊ। भाकपा माले के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर से मुलाकात कर बसंतकुंज चौकी के पुलिसकर्मियों पर कार्यकर्ताओं से अभद्रता, मारमीट और अवैध तरीके से हिरासत में रखने का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल ने तीन सूत्रीय मांग पत्र देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया। इसमें किसान महासभा के जिला संयोजक छोटे लाल रावत, ऐक्टू के जिला मंत्री कुमार मधुसूदन मगन, आइसा के शांतम निधि, मंजू गौतम शामिल रहे।