ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी की बैठक में मौजूद लोग।
लखनऊ। ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी ने शहर में श्रमिकों के शोषण, कम मजदूरी और श्रम कानूनों के उल्लंघन की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
संस्था ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को तीन सूत्री मांग पत्र भेजा है। ठाकुरगंज स्थित कार्यालय में हुई बैठक में अध्यक्ष एम. अली ने आरोप लगाया कि निजी संस्थानों और कंपनियों में श्रमिकों को सरकारी मानदेय से आधा वेतन दिया जा रहा है। ओवरटाइम का भुगतान भी निर्धारित दर से कम किया जाता है। उचित मजदूरी मांगने पर पर्यवेक्षक मारपीट कर नौकरी से निकाल देते हैं। संस्था ने श्रम कानूनों के उल्लंघन और कर चोरी की जांच के लिए कंपनियों का लेखा परीक्षण कराने की मांग की है।
ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी की बैठक में मौजूद लोग।
ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी की बैठक में मौजूद लोग।
ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी की बैठक में मौजूद लोग।