लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रविवार को जन भवन में नुक्कड़ नाटक के जरिये नशे के दुष्परिणाम बताए। विद्यार्थियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगाने का संदेश दिया। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने प्रस्तुति में दिखाया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को प्रभावित करती है। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और समाज को मिलकर प्रयास करना होगा।