लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी व आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग में 69वें प्री-दीक्षांत सप्ताह के तहत सोमवार को पोस्ट-ट्रुथ टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रीथिंकिंग नॉलेज विषय पर इंटरैक्टिव सत्र आयोजित हुआ। इसमें एमए और पीएचडी कोर्सवर्क के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और समकालीन विषयों पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि पोस्ट-ट्रुथ और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में ज्ञान की विश्वसनीयता, आलोचनात्मक चिंतन और शोध-पद्धति की समझ पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। विद्यार्थियों को समकालीन ज्ञान-विमर्श से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. नाजनीन खान ने की। समन्वय डॉ. परिधि किशोर ने किया। विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. आरपी सिंह, प्रो. एसजी पुरी, प्रो. आरबी शर्मा, प्रो. फातिमा रिजवी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।