फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली से वाराणसी जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट

विज्ञापन
अमाैसी एयरपोर्ट। 
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6741 बृहस्पतिवार सुबह दृश्यता कम होने के चलते लैंड नहीं हो सकी। विमान को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की नॉन शेड्यूल घरेलू उड़ान सुबह 6:30 बजे वाराणसी पहुंची। मौसम खराब होने के कारण इसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। डायवर्ट होने के बाद यह विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह करीब 6:50 बजे उतरा। विमान में 220 यात्री सवार थे। मौसम ठीक होने पर विमान 9:47 बजे वाराणसी रवाना हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें