फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री परिकर ने अमेठी के गांव को लिया गोद

Sat, 19 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के बरौलिया गांव को गोद ले लिया है।
विज्ञापन


पर्रिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘सांसद आदर्श ग्राम’ योजना के तहत गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के इस गांव को गोद लिया है।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री पर्रिकर यूपी से ही राज्यसभा के सदस्य हैं।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी को घेरने के लिए पर्रिकर ने यह कदम उठाया है।

लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में लगातार सक्रिय हैं।

वे रविवार को वहां पहुंच रही हैं। वे अमेठी में 25 हजार महिलाओं का इंश्योरेंस करा चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें