फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आदिपुरुष फिल्म को लेकर दीपक मिश्र का प्रसून जोशी पर हमला, बोले- इस्तीफा दें सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष

Wed, 21 Jun 2023 03:41 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी चिंतक एवं आईसीपीएस सदस्य दीपक मिश्र ने आदिपुरुष फिल्म को लेकर उपजे विवाद के बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी से इस्तीफे की मांग की है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी चिंतक एवं आईसीपीएस सदस्य दीपक मिश्र ने आदिपुरुष फिल्म को लेकर उपजे विवाद के बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड का काम यह देखना है कि फिल्मों से गलत तथ्य या अपसंस्कृति का दुष्प्रचार तो नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड की भूमिका संदेहास्पद व सिद्धांत विमुख हो चुकी है। बोर्ड को श्वेत पत्र जारी कर तस्वीर स्पष्ट करनी चाहिए। कहा कि इसी तरह सावरकर फिल्म में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह व उधम सिंह के बारे में तथ्यहीन व असत्य बताया गया है।

विज्ञापन

युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय युवा अधिवेशन 

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से 10 से 12 जुलाई के बीच कर्नाटक बेंगलुरू में ‘बेहतर भारत की बुनियाद’ युवा अधिवेशन होगा। इसमें देशभर के युवा जुटेंगे, उत्तर प्रदेश से भी इस अधिवेशन में युवाओं की भागीदारी होगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कनिष्क ने बताया कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के युवाओं की टीम बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें