अखिलेश सरकार हिंदी फिल्म डेढ़ इश्किया और बुलेट राजा पर मेहरबान हो गई है। इसके चलते इन दोनों फिल्मों को अनुदान देने की तैयारी चल रही है।
इसके लिए तर्क तो प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने का दिया जा रहा है, लेकिन असली मकसद कुछ और ही बताया जा रहा है।
जानकारों की मानें तो डेढ़ इश्किया फिल्म में माधुरी दीक्षित हैं और वह सैफई महोत्सव में शामिल होने जा रही हैं। फिल्म उद्योग बंधु की होने वाली बैठक में अनुदान की राशि तय की जाएगी।
लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों फिल्मों को एक-एक करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी जा सकती है।
इसके अलावा डेढ़ इश्किया को प्रदेश में टैक्स फ्री करने पर भी विचार किया जा रहा है। इस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट की बैठक में होगा।