यूपी ट्रेड शो में सजावटी सामान की खूब हुई बिक्री।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सजे यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को सजावटी सामान की खूब बिक्री रही। इसके अलावा कैंडल और खानपान में सोन पापड़ी और नमकीन स्टॉल पर अच्छी भीड़ रही। अटायर ब्रांड के कपड़े के स्टॉल और सॉफ्ट टॉयज के स्टॉल से लोगों ने अच्छी खरीदारी की। उपायुक्त उद्योग मनोज चौरसिया ने बताया कि धीरे-धीरे सकारात्मक रुझान मिलते जा रहे हैं। क्योंकि यह जगह शहरवासियों के लिए काफी मुफीद है। पुस्तक मेला लगने से लोगों को जानकारी है, इसलिए अच्छा फुटफाल आ रहा है।