फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऐतिहासिक धरोहरों पर अतिक्रमण रोकने, मोहर्रम तैयारियों को प्रभावी बनाने का निर्णय

विज्ञापन
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी।
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनाबाद ट्रस्ट के कार्यों की गुणवत्ता में सुधार, मोहर्रम की तैयारियों को प्रभावी बनाने के साथ ऐतिहासिक धरोहरों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। यह निर्णय रविवार रॉयल फैमिली ऑफ अवध के तत्वावधान में छोटा इमामबाड़ा में हुई बैठक में लिया गया। इस मौके पर मौजूद प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इन मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री ने ट्रस्ट अधिकारियों को निर्देश देकर मोहर्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। बैठक में हज समिति के नव नियुक्त सदस्य कल्बे हसन उर्फ कब्बन नवाब का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर मौलाना रजा आब्दी, मौलाना मूसा रिजवी, नवाब हसन शिकोह एडवोकेट, सैयद मजहर अब्बास जैदी, शाने रिजवी एडवोकेट, मौलाना शाहकार जैदी, मौलाना हसन आबदी, मौलाना मूसा रिजवी, कैप्टन अब्बास रिजवी, नवाब फय्याज अली खां, वकार जाफरी और नवाब मुनव्वर जाफरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें