फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार दम्पत्ति दोषी करार, सजा का एलान कल

Mon, 25 Nov 2013 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री और आरुषि-हेमराज हत्याकांड के मामले में सीबीआई अदालत ने तलवार दम्पत्ति को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन


इस तरह लगभग साढ़े पांच साल तक रहस्य बने रहने वाला यह मामला लगभग खत्म होने को है।

हालांकि दोषियों को सजा मंगलवार को सुनाई जाएगी। फिलहाल तलवार दम्पत्ति हिरासत में है। दोनों को डासना जेल भेज दिया गया।

सीबीआई अदालत ने 3.25 पर अपना फैसला सुनाया। तलवार दम्पत्ति धारा 302 व 201 के तहत दोषी पाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि दोषी हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

हत्या की यह वारदात वर्ष 2008 में 15-16 मई की मध्य रात्रि को नोएडा के जलवायु विहार के फ्लैट संख्या एल-32 में हुई थी।

पढ़ें- जेल अधिकारियों को मारने का था पुराना प्लान

इस सनसनीखेज वारदात का सच जानने के लिए देश-विदेश के लोगों की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हुईं थीं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए हैं।

गौरतलब है कि इस दोहरे हत्याकांड में आरुषि के पिता राजेश तलवार और मां नूपुर तलवार मुख्य आरोपी हैं।

नामचीन डेंटिस्ट राजेश और नूपुर तलवार की इकलौती बेटी आरुषि और नौकर हेमराज की हत्या के इस मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दिया था, लेकिन कोर्ट ने जांच एजेंसी को दोबारा मामले की जांच का आदेश दे दिया।

पढ़ें-तो इसलिए की गई डिप्टी जेलर की हत्या

25 मई 2012 को राजेश व उनकी पत्नी नूपुर तलवार पर हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप तय किए गए।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने 39 तो डिफेंस की ओर से 7 गवाह कोर्ट में पेश किए गए।

अभियोजन और डिफेंस की जिरह पूरी होने के बाद 12 नवंबर 2013 को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

30 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे न्यायाधीश एस. लाल
आरुषि-हेमराज मर्डर केस सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस. लाल के लिए भी अहम है।

इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठाने के बाद न्यायाधीश लाल इसी माह की 30 तारीख को रिटायर हो रहे हैं।

संभवत: यह उनके कार्यकाल का अंतिम फैसला होगा। हालांकि निठारी के एक मामले में भी फाइनल बहस पूरी हो चुकी है।

सीबीआई का अंतिम काउंटर
मर्डर मिस्ट्री में सीबीआई का अंतिम काउंटर भी खासा महत्वपूर्ण है। सीबीआई लोक अभियोजक बीके सिंह ने अपने इस काउंटर में कहा था कि ‘घर में चार व्यक्ति थे।

इनमें से दो की मौत हो गई। घर में न कोई बाहर से आया और न ही गया। ऐसे में साफ है कि तलवार दंपति ने ही दोनों की हत्या की है।’
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें