लखनऊ। काकोरी के शिवरी गांव में कर्ज से परेशान किसान वीरेंद्र कुमार (40) ने रविवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी।
वीरेंद्र कुमार के बेटे आदित्य ने बताया कि रविवार सुबह पिता ने कमरे में लगे पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने और चचेरे भाई ने उन्हें फंदे से नीचे उतारा और सूचना पुलिस को दी। घुरघुरी तालाब चौकी इंचार्ज छत्रजीत सिंह के मुताबिक वीरेंद्र कुमार शराब का सेवन करते थे और काफी समय से कर्ज के कारण परेशान चल रहे थे। आशंका है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी और बेटी शनिवार को शादी समारोह में शामिल होने बाहर गई थीं। वीरेंद्र के परिवार में पत्नी सीमा, बेटा आदित्य और बेटी अनामिका हैं।