फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन माह की गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
तीन माह की गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में बृहस्पतिवार को तीन माह की गर्भवती सपना की मौत हो गई। उनके पिता उन्नाव के नवाबगंज निवासी लाल बहादुर ने दामाद और उसके घरवालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बंथरा थाने में तहरीर दी है। लाल बहादुर के मुताबिक बेटी सपना की शादी 26 नवंबर 2020 को की थी। आरोप है कि दामाद दहेज के लिए सपना को पीटता था। सपना ने आरोपी की शिकायत 28 सितंबर 2025 को बंथरा थाने में की थी। कुछ दिन पहले दामाद और उसके घरवालों ने बेटी को फिर पीटा था। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने बेटी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्हें घटना की जानकारी बेटी के पड़ोसियों ने दी। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के मुताबिक तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें