ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र में मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर एक किशोर की मौत हो गई। मनीपुर भटेहरी निवासी सुजीत कुमार (17) मंगलवार भोर में जुगराजपुर गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालू लेकर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में वह ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुजीत की मौत हो गई।