लखनऊ। राजाजीपुरम सी ब्लॉक निवासी वैज्ञानिक हिमांशु घोष अपनी पत्नी दिपाशा (39) के साथ कोलकाता में रहकर वहां पर्यावरण प्रबंधन विभाग के एक प्रोजेक्ट में साथ ही काम कर रहे थे। हिमांशु के भाई की सगाई थी। इसके चलते वह पत्नी के साथ कुछ दिनों पहले लखनऊ आए थे। मंगलवार सुबह अचानक दिपाशा की तबीयत खराब हो गई। ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां दिपाशा की मौत हो गई। मामला संदिग्ध देख डॉक्टरों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिपाशा के मायके वालों को सूचना दी गई है। उनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।