फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित नर्स के विभाग में भर्ती दो गंभीर मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में जिस विभाग में कोरोना संक्रमित नर्स की ड्यूटी थी, वहां के दो गंभीर मरीजों की सोमवार शाम मौत हो गई। इनमें एक महिला है। दोनों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। कोराना की जांच रिपोर्ट आने के बाद शव परिवारीजनों को सौंपे जाएंगे। ट्रॉमा सेंटर के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में रविवार को नर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 70 डॉक्टर व कर्मचारियों की जांच कराई गई थी। यहां भर्ती 14 मरीजों की भी सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट आने से पहले ही सोमवार शाम दो मरीजों की मौत हो गई। इससे केजीएमयू में हलचल मच गई। हालत यह हो गई कि वार्ड के कर्मचारी शव उठाने से भी डरने लगे। इस वार्ड के ज्यादातर कर्मचारी क्वारंटीन किए जा चुके हैं। ऐसे में दूसरे विभागों में बुलावा भेजा गया, लेकिन ज्यादातर कर्मचारी कन्नी काटते रहे। रात करीब 10 बजे के बाद किसी तरह कर्मचारियों को बुलाया गया और उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए, तब जाकर पैक कराकर रखवाए गए। मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि 40 साल का एक मरीज पॉइजनिंग का शिकार था। उसे पांच अप्रैल को भर्ती कराया गया था। वहीं, महिला सीजेरियन डिलीवरी के बाद क्वीन मेरी से रेफर की गई थी। दोनों गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें