फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रद्धालुओं से भरे ऑटो व बोलेरो में भिड़ंत, युवक की मौत

Tue, 28 Nov 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राही (भदोखर)। गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो और बोलेरो में सोमवार सुबह क्षेत्र के मुशीगंज-डलमऊ मार्ग पर आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। दोनों वाहनों पर सवार नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

यह हादसा सुलखियापुर गांव के निकट सुबह करीब नौ बजे हुुआ। ऑटो पर सवार लोग गंगा स्नान करने के बाद घर लौट रहे थे। बोलेरो पर सवार लोग गंगा स्नान करने डलमऊ जा रहे थे। सुलखियापुर के निकट दोनों वाहनों में सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो पर सवार बृजेश मिश्रा (45) निवासी पूरे धरई माफी मुशीगंज जनपद अमेठी की मौत हो गई।
ऑटो चालक कुलदीप (32) निवासी दरिगापुर, राजेश्वरी (35), सुभाष (35) निवासी गोरा बाजार, अर्धल (65) खुर्दगसेठा गौरीगंज, बसंत (65), भांवती (40) निवासी गौरीगंज, अमेठी और रामशंकर (48) बेहटा खुर्द जनपद अमेठी घायल हो गए।
विज्ञापन

बोलेरो पर सवार सुषमा (17) निवासी पूरे भरोसे फुरसतगंज और कुसमा (30) निवासी पूरे रूसा का पुरवा मोहनगंज सराय जायस जनपद अमेठी घायल हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बोलेरो के साथ उसका चालक मौके से भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें