फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बछरावां में वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंधनखेड़ा मजरे मलपुर निवासी सूरज (20) के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक सूरज शनिवार शाम घर से निकाला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब एक बजे रामपुर चौराहे पर सूरज पुलिस को गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस ने युवक को सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बृजेश राय ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें