फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई कैंपस में महिला कर्मी के बेटे पर जानलेवा हमला

Tue, 05 Nov 2024 07:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई कैंपस में महिला कर्मी सुनीता कुमार के बेटे पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को एपेक्स ट्राॅमा में भर्ती कराया गया। पीड़ित की मां ने सोमवार को केस दर्ज कराया। एएनएम सुनीता कुमार संस्थान परिसर में ही रहती हैं। उनके मुताबिक दो नवंबर की दोपहर ड्यूटी से लौटीं तो बेटा प्रशांत सिंह खाने-पीने का सामान लेने की बात कहकर निकला। परिसर में ही चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। अभी तक हमले की वजह नहीं पता चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें