लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 5 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की सुविधा छह से 7 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा। सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए विलंब शुल्क 1,500 रुपये तय किया गया है।