फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलयूआरएन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में स्नातक और परास्नातक प्रवेश के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (एलयूआरएन) पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 15 सितंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। पहले अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। विवि के प्रवेश समन्वयक अनित्य गौरव ने बताया कि लविवि और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एलयूआरएन पंजीकरण अनिवार्य है। इसके बिना अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल का लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आधार कार्ड या आरक्षण प्रमाणपत्र के बिना भी एलयूआरएन पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि, इन दस्तावेज को बाद में आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें