फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाग में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 27 Nov 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के बाग में रविवार रात संदिग्ध हालात में एक युवक मृत मिला। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। मुंह पर खून लगा था। स्थानीय लोग युवक की हत्या कर शव को बाग में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उबरनी गांव स्थित गंग नहर के निकट रामखेलावन की बाग में रात करीब 7:30 बजे युवक का मिला। खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। युवक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई गई है।
युवक के शरीर पर लगी चोट को देखते हुए हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। एसओ बबिता पटेल ने बताया कि युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से मदद ली जा रही है। युवक की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें