खीरों (रायबरेली)। क्षेत्र के शिवपुर हुसैनाबाद निवासी प्रवीण कुमार लोधी की पत्नी कल्पना (30) का शव मंगलवार को घर में फंसे से लटका मिला। ससुर शिव बहादुर ने बताया कि कुछ समय से कल्पना बीमार चल रही थी। उसको दौरा पड़ता था। कल्पना का इलाज चल रहा था। परिजनों का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर कल्पना ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग खेत गए थे। उसकी सात साल की बेटी है। एसओ देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।