राही (रायबरेली)। थाना क्षेत्र भदोखर में शहीद स्मारक के पास रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार रात करीब 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।