फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती में उतराता मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक स्थित बुद्धा पार्क के पास सोमवार को गोमती में एक युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

शिनाख्त वजीरगंज के अमन कश्यप (20) के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने वजीरगंज थाने में 18 जनवरी को गुमशुदगी कराई थी।
पुलिस के मुताबिक, अमन पर 19 जनवरी को चौक निवासी एक नाबालिग के परिजनों ने छेड़खानी का केस दर्ज कराया था।
आरोप था कि कई दिनों से बेटी का पीछा कर रहा था। इससे पहले 17 जनवरी को अमन उनके घर पहुंचा और शादी का दबाव बनाते हुए छेड़खानी की थी।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक, अमन एक वकील के यहां मुंशी का काम करता था। बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि अमन 17 जनवरी को घर से बिना बताए निकल गया था।
काफी तलाश करने पर आखिरी लोकेशन गोलागंज इलाके में मिली थी। थक हारकर 18 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना आई है। वहीं, परिजनों ने एक परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें