फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरगंज की भमरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार रात भपटामऊ निवासी अभय गौतम (22) का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। नाराज परिवारीजनों ने बुद्धेश्वर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा व प्रभारी निरीक्षक पारा तेज बहादुर सिंह ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, अंजू गौतम ने बताया कि मां का पेट का ऑपरेशन हुआ है।
बृहस्पतिवार रात 11.30 बजे भाई अभय अस्पताल खाना पहुंचाने आया था। उसके दोस्त काकोरी के नरोना निवासी आकाश गौतम, भपटामऊ के पुनीत पाठक, रिंकू गौतम, विनय रावत भी आए थे। अभय इनके साथ ही निकला था।
विज्ञापन

आगे बताया कि कुछ दिन पहले सरीपुरा निवासी शिव कृष्ण कटियार ने जान से मारने की धमकी दी थी। देर रात पुलिस ने भाई अभय के हादसे की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि अभय की मौत हो गई है।
अभय की बहन मुस्कान ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया है। इसमें 50 लाख मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग थी। बताया कि डेढ़ साल पहले पिता प्रदीप गौतम की हादसे में मौत हो गई थी। इस मामले में अभी तक अनुदान नहीं मिला है। इसे भी मांग पत्र में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें