फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 28 Feb 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोतवाली क्षेत्र भिनगा के ग्राम हरैया तराई के मजरा जिगिरिया निवासी संदीप कुमार पांडेय (20) बुधवार को घर से कही गया था। वहां से नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम जानकी नगर के कुछ ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए निकले थे। गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर फंदे से एक युवक का शव लटकता दिखा। तभी पहुंचे संदीप के पिता शिव दयाल पांडेय व अन्य परिजनों ने शव की पहचान की। भिनगा कोतवाली पुलिस ने परिजनों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। संदीप के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें