फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारखाने में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 19 Feb 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कारखाने में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के गढ़ी मोहल्ले में रहने वाले गुलजार (23) का शव मंगलवार सुबह मिट्टी के बर्तन बनाने के कारखाने में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। कारखाने से कुछ दूरी पर ही गुलजार का घर है। कारखाना पकरा के पटवारी मोहल्ला निवासी मो. इलियास का है। करीब दो साल से गुलजार यहां मजदूरी कर रहा था और यहीं रहता भी था। इलियास सुबह करीब 8:30 बजे कारखाने पहुंचा तो वहां शेड में पड़े बांस से रस्सी के सहारे गुलजार का शव लटका देखा। इंस्पेक्टर बिजनौर अरविंद कुमार राणा का कहना है कि शुरुआती जांच में युवक की मौत आत्महत्या लग रही है। युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें