फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव

Sat, 13 Apr 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक प्रिंसी फाइल फोटो।
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले घर से लापता किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार को कुएं में पाया गया। घरवालों ने किशोरी को फटकार लगाई थी। इससे क्षुब्ध होकर वह घर से गायब हो गई थी। हत्या या आत्महत्या को लेकर मामले की गुत्थी उलझ कर रह गई है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पूरे जबर मजरे बरारा बुजुर्ग गांव निवासी विमल कुमार की 14 वर्षीय बेटी प्रिंसी नौ अप्रैल को अचानक घर से गायब हो गई थी। उसने इस साल कक्षा आठ पास किया था। घरवालाें ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने 9 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को गांव से 200 मीटर दूर स्थित कुएं में उसका शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की मदद से गदागंज पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान हो सकी।
पुलिस के मुताबिक किशोरी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह पड़ोस के गांव खुदायपुर का रहने वाला है और छत्तीसगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। इसी बात को लेकर घरवालों ने उसे फटकारा था तो वह गुस्से में घर से चली गई थी। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें