बछरावां (रायबरेली)। क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। परिचय पत्र से उसकी पहचान हुई। छात्रा सुबह कोचिंग पढ़ने घर से निकली थी। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।
गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पूरे चतुरिया मजरे सतांव निवासी सत्य प्रकाश यादव की पुत्री अनुप्रिया यादव (21) शुक्रवार सुबह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। दोपहर में उसका शव बछरावां कस्बे में पटेलनगर कॉलोनी के पीछे रेल लाइन पर क्षत विक्षत हालत में मिला। युवक के पास परिचय पत्र से अनुप्रिया की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। दूसरी तरफ कोतवाल बृजेश राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की घटना प्रतीत हो रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।