फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 21 दिन से लापता बालिका का झाड़ियों में मिला शव

Sun, 17 Sep 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह के लोधवारी की रहने वाली थी, सड़ गया था शव, दाहिने हाथ में थी चोट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार को 21 दिन से लापता बालिका का शव शारदा सहायक नहर के किनारे झाड़ियों में मिलने से दहशत फैल गई। शव सड़ चुका था और दाहिने हाथ में चोट के निशान थे। इससे क्षेत्रीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। सीओ सदर वंदना सिंह, थानेदार राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की।
डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी गांव निवासी उदय प्रताप उर्फ लाला की 12 वर्षीय बेटी लक्ष्मी उर्फ बिट्टो 26 अगस्त को घर से अचानक लापता हो गई। शनिवार सुबह लोगों ने जगदीशपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर के किनारे झाडिय़ों में एक बालिका का शव पड़ा देखा तो दंग रह गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बेटी की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचा पिता फफक कर रो पड़ा। बोला बेटी की खोजबीन ही कर रहा था। उसकी मौत कैसे हुई, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। घटना की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका मनोरोगी थी। 26 अगस्त को घर से लापता हो गई थी। डीह थाने में बालिका के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मृतका बोल भी नहीं पाती थी। इसलिए वह झाड़ियों तक पहुंच गई और किसी को उसके नहर तक पहुंचने की जानकारी नहीं हो पाई। किसी जानवर के हमले या फिर किसी विषैले जंतु के काटने से बालिका की मौत की बात सामने आई है। -वंदना सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें