फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला का शव भेजा जाएगा यूक्रेन : लखनऊ में स्थित ससुराल में की थी खुदकुशी, आज ननद को सौंपा गया शव

Tue, 20 Jun 2023 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गर्भवती होने के बाद ओकसाना मार्च में लखनऊ आई थी। उसने 14 जून को एक बेटे को जन्म दिया। इसके तीन दिन बाद शनिवार सुबह ओकसाना का शव ससुराल के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आशियाना के सेक्टर-एम में रहने वाली चेक रिपब्लिक की ओकसाना ममचर (27) का शव मंगलवार को ननद यूआना अगास्टीन को सौंप दिया गया है। पति के परिजन शव को एंबेसी के आदेशानुसार यूक्रेन भेजेंगे। ओकसाना का अंतिम संस्कार यूक्रेन में होगा। यूक्रेन व भारतीय एंबेसी में कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंपा है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आशियाना मनोज सिंह भदौरिया के मुताबिक चेक रिपब्लिक की ओकसाना ममचर की ससुराल आशियाना के सेक्टर-एम में है। उसका पति जूड अगास्टीन चेक रिपब्लिक में पीएचडी कर रहा है। दोनों लिव इन में यूक्रेन में रहते थे। वहीं पर नौकरी करते थे। गर्भवती होने के बाद ओकसाना मार्च में लखनऊ आई थी। उसने 14 जून को एक बेटे को जन्म दिया। इसके तीन दिन बाद शनिवार सुबह ओकसाना का शव ससुराल के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पति और ओकसाना के मायके वालों का पुलिस इंतजार कर रही थी। इस बीच यूक्रेन एंबेसी के जरिए भारत में ओकसाना के मायके वालों ने संपर्क किया। दोनों देशों की एंबेसी में कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मंगलवार को शव को यूक्रेन भेजने का निर्देश दिया गया। इसके बाद मंगलवार शाम को ओकसाना की ननद यूआना अगास्टीन को शव सौंप दिया गया। एसआई शब्बीर के मुताबिक शव को यूक्रेन भेजा जाएगा। पुलिस इस मामले में परिजनों का सहयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें