फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः चौक में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला की मौत, गले में बंधी थी साड़ी, आंगन में पड़ा था शव

Thu, 04 Jun 2020 03:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र के यहियागंज इलाके में 80 वर्षीय वीरमति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर के आंगन में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने पौत्र को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह ने बताया, नारायणदास गली में रहने वाली वीरमति के पति राधेश्याम की 12 साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पति के पेंशन से उनका खर्चा चलता था। तीन बेटों में दो की पहले ही मौत हो चुकी है। एक प्रमोद गुप्ता अलीगंज में रहते हैं और एचएएल में नौकरी करते हैं। वीरमति के साथ उनके बेटे अशोक का बेटा अर्पित रहता है। वह नशे का आदी है।

वहीं बेटी रामादेवी पति संतोष के साथ रानीगंज नाका में रहती है। वीरमति के दामाद संतोष के मुताबिक, एक महीने पहले अर्पित ने अपनी दादी व पत्नी को बुरी तरह पीटा था जिसमें वह बीच-बचाव करने आए थे। उन पर भी चाकू से हमला किया। अर्पित की पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

संदेह के आधार पर पौत्र अर्पित को लिया हिरासत में

संतोष के मुताबिक, देर शाम को पड़ोसियों ने सूचना दी कि वीरमति का शव आंगन में पड़ा है। गले में साड़ी लिपटी थी। मौके पर पहुंचे संतोष ने साले प्रमोद और पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, बेटा अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था लेकिन दामाद संतोष ने आपत्ति जताई और हत्या की आशंका जाहिर करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की सिफारिश की।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, काफी देर के बाद पौत्र अर्पित घर पहुंचा। वह नशे की हालत में था। पुलिस ने संदेह के आधार पर अर्पित को हिरासत में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें