तेलीबाग। क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव की शिनाख्त सोमवार को पंकज निवासी मड़िया जवाहर हैदराबाद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।
कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात उतरेठिया-मोहनलालगंज रेलवे ट्रैक किनारे 22 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसे अज्ञात मानकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया गया था। पंकज के भाई सुरेंद्र ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। पंकज वृंदावन सेक्टर-10 स्थित जय सिंह की मौरंग-सीमेंट की दुकान पर मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। पंकज के घरवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।