फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमरे में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम की शौर्य विहार कॉलोनी में सोमवार रात ऋषिंद नाथ किचलू (40) का शव कमरे में पड़ा मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। ऋषिंद कॉल सेंटर में नौकरी करते थे। चचेरी बहन अपर्णा ने बताया कि कुछ समय पहले नौकरी छूट जाने से भाई डिप्रेशन में रहने लगा था। उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों के अनुसार, दो दिन से ऋषिंद के कमरे का दरवाजा नहीं खुला था। सोमवार रात नौ बजे पड़ोसियों ने बदबू आने पर अपर्णा को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचीं अपर्णा ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। लोग कमरे के अंदर पहुंचे तो ऋषिंद का शव बेड पर पड़ा था। ऋषिंद अविवाहित थे और उनके माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें