फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 03 Mar 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा स्थित नवीन सब्जी फल मंडी के गेट नंबर 4 के पास जंगल में सोमवार शाम युवक (40) का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश पटेल के अनुसार सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जंगल में पेड़ से लटका शव दिखाई दे रहा था। वीडियो में युवक के पैर जमीन को छूते हुए नजर आ रहे थे और प्रथम दृष्टया शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया शव की शिनाख्त कराने के लिए फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें