फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 09 Aug 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

हाथ पर मिले चोट के निशान, कमरे में मिला टूटा मोबाइल

संवाद न्यूज एजेंसी
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। उसके हाथ में चोट के निशान थे। मोबाइल भी टूटा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की। विवाहिता की दो महीने पहले शादी हुई थी। पति बाहर रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रतापगढ़ जिले के थाना लीलापुर के गांव जरैया पतुलकी, लक्ष्मनपुर की रहने वाली सुलोचना (२२) की शादी सात जून 2023 को डीह थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे गोपालपुर गांव निवासी सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद पति सुनील अपने भाइयों के साथ गाजियाबाद में रहकर नौकरी करता है। सोमवार की शाम सुलोचना घर पर खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो ससुर जयकुमार सिंह उसे देखने गया। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो शव पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सलोन अमित सिंह, थानाध्यक्ष जेपी सिंह व फॉरेसिक टीम पहुंची। दरवाजा तोडक़र शव को बाहर निकाला गया। मृतका के हाथ में चोट के निशान थे। कमरे में टूटा मोबाइल भी मिला। मृतका के पिता चंद्रशेखर सिंह ने बताया दो महीने पहले बेटी की शादी हुई थी। अचानक उसने यह कदम क्यों उठा लिया। इसके बारे में उसे पता नहीं है। एसओ जेपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें