फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे ट्रैक के किनारे मृत मिला अधेड़

Sat, 14 Oct 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। क्षेत्र में उन्नाव-ऊंचाहार रेल ट्रैक के किनारे शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस की छानबीन में मृतक की पहचान शिव प्रसाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

आदर्शनगर मोहल्ला निवासी शिव प्रसाद (46) बृहस्पतिवार को घर से निकला था। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश कर रहे थे। भतीजे प्रभात कुमार ने बताया कि शिव प्रसाद मानसिक रूप से बीमार थे। कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें