फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीसीएम का टायर फटा, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
डीसीएम का टायर फटने से लगा जाम
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में कानपुर रोड पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे लोडेड डीसीएम का पिछला टायर फटने से लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक, डीसीएम (यूपी 78 जीएन 7566) शुक्रवार रात कानपुर से माल लादकर लखनऊ की ओर आ रही थी। बंथरा थाने से पहले अचानक उसका पिछला बायां टायर फट गया। चालक ने किसी तरह वाहन को नियंत्रित किया, लेकिन डीसीएम बीच सड़क पर ही रुक गई और एक तरफ झुक गई। वाहन के पलटने की आशंका के चलते एनएचएआई कर्मियों ने बैरिकेडिंग कर दी। एनएचएआई कर्मियों ने हनुमान मंदिर तिराहे के पास बैरिकेडिंग लगाकर एक लेन का आवागमन बंद कर दिया। कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को विपरीत दिशा से निकाला जाने लगा। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। शुक्रवार रात 12 बजे से लगा जाम शनिवार सुबह 10 बजे के बाद सामान्य हो सका। इस दौरान राहगीरों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि डीसीएम चालक मौके से गायब था और यातायात संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान भी नजर नहीं आए।

डीसीएम का टायर फटने से लगा जाम

डीसीएम का टायर फटने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें