डंपर से टकराकर पलटी डीसीएम, हाईवे पर दो किमी जाम
सरोजनीनगर। बंथरा के आजाद विहार के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराकर पलट गई। डीसीएम पर लदी मुसम्मी की कई कैरेट सड़क पर बिखर गईं जिससे लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की लखनऊ आने वाली लेन पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खराई निवासी डीसीएम चालक राजू राजस्थान से मुसम्मी लादकर बिहार के छपरा जा रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे हादसा हुआ। चालक को चोट नहीं आई। पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर करीब दो घंटे बाद आवागमन सामान्य कराया।