फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, युवक की मौत, दो घायल

Mon, 24 Jun 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार को खड़े ट्रक में बेकाबू डीसीएम जा घुसी। इससे डीसीएम सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की।
विज्ञापन

रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर मेजरगंज के पास पहले से एक ट्रक खड़ा था। दोपहर करीब दो बजे मेजरगंज के पास खड़े ट्रक में सलोन से रायबरेली की तरफ जा रही डीसीएम पीछे से ट्रक में जा घुसी। इससे डीसीएम सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सीतापुर जिले के महौली निवासी गुड्डू (३५) पुत्र सरवन की मौत हो गई, जबकि प्रमोद पुत्र वटेश्वर दयाल और डीसीएम चालक पंकज पुत्र श्रीनारायण घायल हो गए। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें